विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में अब केवल सरकारी भवनों में होंगे विकास कार्य, मनरेगा का 15 करोड़ का भुगतान अटका

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:47 PM (IST)

चंदौली की ग्राम पंचायतों में अब केवल परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी, ग्राम सचिवालय और लाइब्रेरी जैसे सरकारी भवनों में ही विकास कार्य होंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ग्राम पंचायतों में अब केवल सरकारी भवनों में विकास कार्य।

  2. सड़क व नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों पर पूर्ण रोक।

  3. मनरेगा के 15 करोड़ से अधिक का भुगतान एक साल से लंबित।

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली)। बीडीओ विजय कुमार सिंह की समीक्षा बैठक में शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए बताया गया कि अब ग्राम पंचायतों में केवल परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी, ग्राम सचिवालय और लाइब्रेरी जैसे सरकारी भवनों में ही विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क व नाली निर्माण जैसे अन्य सभी कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

उन्होंने सचिवों को चेतावनी दी कि गाइडलाइन का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक की 104 ग्राम पंचायतों में तैयार 27 लाइब्रेरियों को इंटरनेट व बिजली सुविधाओं से लैस कर हाईटेक बनाया जा रहा है।

दूसरी ओर ब्लॉक में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान पिछले एक साल से डंप पड़ा है। ग्राम प्रशासकों और कार्यदायी संस्थाओं ने ब्लॉक के बाबूओं व पटल सहायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि सुविधा शुल्क और जी-हजूरी करने वाले चुनिंदा लोगों का भुगतान कर दिया गया, जबकि शेष फाइलें अटका दी गई हैं। भुगतान की साइट खुलते ही बिचौलियों का जमावड़ा लग जाता है।

बीडीओ ने बताया कि वीबी रामजी योजना लागू होने के कारण तकनीकी समस्या आई है, शासन से स्वीकृति मिलते ही सभी बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी के युवा किसान शिवम ने फूलों की खेती से बदली किस्मत, सालाना दो लाख की कर रहे कमाई