विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में पांचवीं की छात्रा पिंकी बनीं एक दिन की प्रिसिंपल, छात्राओं को मिली शिक्षण की जिम्मेदारी

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 02:51 PM (IST)

चंदौली के चकिया में मिशन शक्ति के तहत कक्षा पांच की छात्रा पिंकी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया ...और पढ़ें

पाचंवी की छात्रा पिंकी बनीं एक दिन की प्रिसिंपल।

पाचंवी की छात्रा पिंकी बनीं एक दिन की प्रिसिंपल।

HighLights

  1. कक्षा पांच की छात्रा पिंकी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक।

  2. छात्राओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करने की पहल।

  3. पिंकी ने सहायक अध्यापकों संग शिक्षण व्यवस्था पर की चर्चा।

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली)। मिशन शक्ति के तहत नगर के वार्ड नंबर छह (सिविल लाइन पूर्वी) स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शुक्रवार को यह पहल हुई। कक्षा पांच की छात्रा पिंकी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। कक्षा पांच की शिवांगी व अल्का, कक्षा चार की आरुषि व आरोही और कक्षा तीन की सोनी को सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी मिली।

पिंकी ने प्रधानाध्यापक कक्ष में सहायक अध्यापकों के साथ बैठक कर शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने पर चर्चा की। बाद में कक्षाओं में बच्चों से संवाद किया और पढ़ाया।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ विद्यालय की लाइब्रेरी की पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया। पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित करना था।

सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि इस जिम्मेदारी का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रधानाध्यापक काशीनाथ, रजनी जायसवाल, अर्चना यादव, सुनील कुमार, सरिता पाल, कुसुम यादव आदि भी थे।

यह भी पढ़ें- जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण, निर्माण कार्य के लिए 75 करोड़ मंजूर; अतिक्रमण पर भी चलेगा बुलडोजर