चंदौली में चंद्रप्रभा डैम के 23 माइनरों की होगी सफाई, 21 दिनों में पूरा करना होगा काम
चंदौली में रबी फसलों की सिंचाई के लिए चंद्रप्रभा प्रखंड की 23 माइनरों की सफाई को 29.47 लाख रुपये स्वीकृत ...और पढ़ें

चंद्रप्रभा डैम के 23 माइनरों की होगी सफाई।
HighLights
चंद्रप्रभा प्रखंड की 23 माइनरों की सफाई को 29.47 लाख स्वीकृत।
21 दिनों में सफाई पूरी, 25 दिसंबर से सिंचाई का पानी।
मुख्य नहरों की सफाई का बजट न होना एक बड़ी चुनौती।
जागरण संवाददाता, चंदौली। रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। चंद्रप्रभा प्रखंड की 23 माइनरों की सफाई के लिए शासन से 29.47 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
निर्धारित समय में सफाई पूरी कराकर 25 दिसंबर से रोस्टर के अनुसार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 21 दिनों में काम पूरा करना होगा। हालांकि, मुख्य नहरों की सफाई के लिए बजट नहीं मिलने से टेल तक पानी पहुंचाने की चुनौती बरकरार है।
जिले में रबी सीजन के दौरान गेहूं सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए नहरों पर बड़ी संख्या में किसान निर्भर रहते हैं। ऐसे में समय से सफाई नहीं होने पर खेतों तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए शासन ने नहरों की सफाई को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।
विभाग को निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कर पानी छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। चंद्रप्रभा प्रखंड की 23 माइनरों की सफाई के लिए स्वीकृत धनराशि से सिल्ट हटाने और जल प्रवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने का काम कराया जाएगा।
विभाग को रोस्टर के अनुसार सफाई करानी है, ताकि निर्धारित तिथि से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा सके। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए समय पर पानी मिलने की उम्मीद है। सहायक अभियंता संजय सिंह की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
निर्माण कार्य मंद होने पर समय से पूर्ण नहीं हो सकेगा प्रोजेक्ट
जिले में सिंचाई के लिए प्रमुख नहर नारायणपुर पंप कैनाल का निर्माण कार्य बहुत ही मंद गति से चल रहा है। इसकी अंतिम डेटलाइन दिसंबर-2026 है। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2023 में भूपौली मुख्य नहर में सीसी लाइनिंग के लिए 34 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्य मंद गति से चल रहा है। जानकारों का कहना है कि यह समय से पूर्ण नहीं किया जा सकता है।
