विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में शिकारियों का बिछाया जाल पालतू पशुओं के लिए बना काल, विस्फोटक गोला फटने से भैंस की हुई मौत

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:48 PM (IST)

चंदौली के सुखदेवपुर गांव में जंगल में चरने गई एक भैंस की विस्फोटक गोला फटने से मौत हो गई। भैंस ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सुखदेवपुर में विस्फोटक फटने से भैंस की मौत।

  2. जंगली सूअर के शिकार हेतु रखा गया था बम।

  3. पशुपालक ने वन विभाग, पुलिस से की शिकायत।

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। सुखदेवपुर गांव में जंगल में चरने गई एक भैंस की विस्फोटक गोला फटने से जान चली गई। भैंस ने जंगल में पड़ा विस्फोटक गोला मुंह में ले लिया था, जिसके फटते ही उसके जबड़े के चिथड़े उड़ गए। पीड़ित पशुपालक सुखदेवपुर निवासी रामबचन ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी भैंस को जंगल में चराने ले गए थे।

चरते-चरते भैंस ने जमीन पर पड़े आटे जैसे गोले को चारा समझकर मुंह में ले लिया। वह गोला बम था। मुंह में लेते ही जोरदार धमाका हुआ और भैंस खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। रामबचन ने आरोप लगाया कि जंगल में जंगली सूअर व अन्य जानवरों के शिकार के लिए शिकारी इस तरह के विस्फोटक गोले (बम) रखते हैं। आटे में विस्फोटक और कील मिलाकर बनाए गए यह गोले पालतू पशुओं के लिए जानलेवा बन रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पहले भी वन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पशुपालक ने इस मामले में डीएफओ और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। उन्होंने जंगल में विस्फोटक गोले रखने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

यह भी पढ़ें- चंदौली में फाइटर प्लेन से आसमान में लोगों ने देखा वायुसेना का शौर्य, जमीन पर भीड़ का इम्तिहान