चकिया विधानसभा क्षेत्रअध्यक्ष बने श्याम बिहारी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक नगर स्थित वन विश्राम गृह प्रांगण में गुरूवार को हुई।पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद खरवार के उपस्थिति में सर्व सम्मत से चकिया विधान सभा अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी यादव को चुना गया।
जासं, चकिया (चंदौली) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक नगर स्थित वन विश्राम गृह प्रांगण में गुरुवार को हुई। पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद खरवार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से चकिया विधान सभा अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी यादव को चुना गया। विधान सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज अहमद सहित चकिया, नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष पद पर क्रमश महेन्द्र ¨सह यादव, जिलाजीत यादव, गुल्लू यादव को चुना गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उन्हें उनके दायित्वों का बोध कराया गया। पूर्वांचल प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि पार्टी के मुखिया, शिवपाल यादव के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो का भला होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।