लोक अदालत में 1408 मुकदमों का निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सदर तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 140
जागरण संवाददाता, चंदौली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सदर तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 1408 मुकदमों का निस्तारण कर डेढ़ लाख रुपये अर्थदंड और 18.43 लाख प्रतिकर वसूला। वहीं 362 ऋण खातों का निस्तारण कर 2.29 करोड़ का समझौता कराया गया।
जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा ने एक एमएसीपी मामले का निस्तारण कर सात लाख का प्रतिकर दिलाया। तीन फौजदारी वाद निस्तारित कर 1500 रुपये का जुर्माना और एक इजरायवाद एवं पांच सिविल वाद निस्तारित किया। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम राजेंद्र सिंह चतुर्थ ने एक एमएसीपी वादों का निराकरण कर 50 हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया। 17 क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर 14 हजार 500 रुपये का प्रतिकर दिलाया। 41 विद्युत वाद व एक फाइनल रिपोर्ट वाद का निस्तारण कराया। अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश अम्बर रावत ने पांच फाइनल रिपोर्ट का निराकरण किया। अपर जनपद न्यायाधीश द्वितीय पुनीत कुमार गुप्ता ने तीन एमएसीपी वादों का निराकरण कर पांच लाख 15 हजार का प्रतिकर दिलाया। दो फाइनल रिपोर्ट निस्तारित किया। अपर जनपद न्यायाधीश अरविद यादव ने एक मिसलेनियस केस का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम मुन्ना प्रसाद ने एक एमएसीपी वाद निस्तारण कर चार लाख 90 हजार रुपये का प्रतिकर दिया गया। पांच मिसलेनियस केस का भी निराकरण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेश दुबे ने 721 मामलों का निस्तारण कर 97 हजार 800 रुपया जुर्माना वसूल किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे बृजेश कुमार यादव ने 320 वादों का निस्तारण कर 16 हजार 530 रुपया अर्थदंड वसूला। सिविल जज जूनियर डिविजन सिद्दीकी साईमा जर्रार आलम ने छह क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर 600 रुपया जुर्माना वसूला। तीन उत्तराधिकार वाद निस्तारित कर 73 हजार 755 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र दिया। जबकि 50 वादों का निराकरण कर एक हजार रुपया जुर्माना वसूला। सिविल जज जूनियर डिविजन चकिया विपिन यादव ने कुल 164 क्रिमिनल वादों का निस्तारण कर 28 हजार 290 रुपया जुर्माना वसूला। दो उत्तराधिकार वाद निस्तारित कर प्रमाण पत्र दिया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बिका मेहरोत्रा ने 51 वादों का निस्तारण कर 4 हजार 460 रुपया जुर्माना वसूला। इसके अलावा सभी बैंकों की ओर से 362 ऋण खातों का निराकरण कर दो करोड 29 लाख 26 हजार 624 रुपये का समझौता कराया गया। एक करोड 13 लाख छह हजार 498 रुपया नगद वसूला। जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कुल 6280 मामलों का निराकरण किया गया। न्यायिक अधिकारियों के साथ एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सिविल बार अध्यक्ष एमपी सिंह व अन्य मौजूद थे।