विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में फर्जी नियुक्ति पत्र से कनिष्ठ सहायक की नौकरी लेने वाले युवक पर केस

By Vivek Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 12:07 PM (IST)

चंदौली में स्वास्थ्य विभाग में मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ सहायक की नौकरी पाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करने वाले आलोक मौर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने पिता को मृत दिखाकर रायबरेली में कार्यरत दर्शाया था और फर्जी आदेश तैयार कर नौकरी पाने का प्रयास किया था।

चंदौली: फर्जी नियुक्ति पत्र से कनिष्ठ सहायक की नौकरी पाने का प्रयास, युवक पर मुकदमा।

चंदौली: फर्जी नियुक्ति पत्र से कनिष्ठ सहायक की नौकरी पाने का प्रयास, युवक पर मुकदमा।

HighLights

  1. आलोक मौर्या ने कनिष्ठ सहायक पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र दिया।

  2. मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने का प्रयास किया गया था।

  3. आरोपी ने अपने पिता को अभिलेखों में मृत दिखाया था।

जागरण संवाददाता, चंदौली। स्वास्थ्य विभाग में मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी पाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करने के मामले में पुलिस ने बुधवार की देर शाम वाराणसी के रोहनिया थाना के ग्राम बच्छाव निवासी आलोक मौर्या के विरुद्ध सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोपित ने अपने पिता शिवेंद्र प्रताप को अभिलेखों में मृत दिखाया था। साथ ही उन्हें रायबरेली के जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत भी दर्शाया था। पिता को मृत दिखाकर उनके स्थान पर मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी पाने के लिए फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कराया था। इसी आदेश को लेकर वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचा था।

आरोपित ने कार्यालय में 12 अक्टूबर का नियुक्ति आदेश प्रस्तुत किया था। अधिकारियों को इसकी सत्यता पर संदेह हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय से सत्यापन कराया गया। जांच में पता चला कि महानिदेशालय की ओर से इस तिथि को कोई नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया था।

मामले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुलाब वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया था। कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि विभागीय पत्र और अभिलेखों के आधार पर जांच के बाद आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।