कैंडिल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) हाथरस में घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है।
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : हाथरस में घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। बुधवार को राजनीतिक दलों ने घटना की निदा की। प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया व कैडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा गांव से लेकर शहर तक महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि लाठी के बल पर शासन सत्ता के लोग लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे है। सपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह और प्रवक्ता हाजी जोखू सिद्दीकी ने कहा हाथरस जिला प्रशासन आरोपी को पंद्रह दिन से बचाने में जुटी रही। कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सिटू यादव, सुरेन्द्र यादव, भरत यादव, मुकेश नंदन, राजेश यादव उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार संवेदनहीन
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली): शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को शाहकुटी में हुई। प्रदेश महासचिव व पूर्वांचल जोन-2 के प्रभारी मकसूद खान ने कहा उत्तर प्रदेश की संवेदनहीन, अहंकारी सरकार का राज पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है। पहले हाथरस की बेटी को दरिदों से बचा नहीं पाए और अब परिजनों को अंतिम संस्कार न करने देकर जबरन पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। संजीव कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, बृजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उधर कांग्रेस के युवा नेता संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी का स्वागत किया गया।