केक काटकर मनाया बसपा मुखिया का जन्मदिन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख बहन मायावती का जन्मदिन बुधवार को सैयदराजा विधान सभा के तंबागढ़ गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बसपा कार्यकर्ता आनंद उपाध्याय के नेतृत्त्व में मनाया गया ।इस अवसर पर केक काटा गया।साथ ही सैकड़ो की सख्या में लोगो को खिचड़ी प्रसाद के रूप में ग्रहण कराया गया।
जागरण संवाददाता, चंदौली : बसपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी मुखिया मायावती का जन्मदिन केट काटकर मनाया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए उस पर जमकर प्रहार किया।
वाराणसी व इलाहाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी इंदल राम ने कहा मायावती सामाजिक परिवर्तन की महानायिका हैं। उन्होंने समाज में दबे-कुचले गरीबों को उबारने का काम किया और उनका हक दिलाया। भाजपा के शासनकाल में देश में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। आए दिन लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, जबकि शासन-प्रशासन मौन साधे हुए है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा अपने वोट के महत्व को पहचानने की जरूरत है। योग्य उम्मीदवार को ही अपना वोट दें। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बसपा प्रमुख के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, तिलकधारी बिद, विकास गौतम, मुकेश कुमार, सुभाषचंद्र, प्रेमचंद, सीताराम सक्सेना, मुसाफिर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
कमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार बसपा कार्यकर्ताओं ने तंबागढ़ गांव में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख का जन्मदिन केक काटकर मनाया। लोगों में खिचड़ी भी बांटी गई। स्थानीय पीएचसी में भर्ती मरीजों में फल का वितरण किया। आनंद उपाध्याय, विनोद, जीतन उपाध्याय, आशुतोष, रामजीत राम, अशोक राम, नीरज, विपिन सिंह उपस्थित थे।
पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार एलबीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने नगर के शाहकुटी में मायावती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वक्ताओं ने कहा बहनजी ने गरीब एवं मजलूमों के लिए कई कार्य किए। हरिओम आनंद, अविनाश लखन, रितेश जायसवाल, अभिषेक, अमरदीप, धीरज चौधरी, अभिषेक कुमार उपस्थित थे।