Move to Jagran APP

अपनों के बीच अभिभूत दिखे कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने के बाद अपने गृह नगर में प्रथम आगमन पर अनिल राजभर भावुक दिखे। अपने आवास पर समर्थकों से घिरे अनिल ने अग्रजों का पैर छूते व सहयोगियों को गले लगाते उनका आभार व्यक्त किया और उनकी हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वायदा किया। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में अनिल का कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करना पूरी तरह तय था। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद से ही उनके गृह नगर में समर्थक उनके स्वागत के इंत•ार में थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:13 PM (IST)
अपनों के बीच अभिभूत दिखे कैबिनेट मंत्री
अपनों के बीच अभिभूत दिखे कैबिनेट मंत्री

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने के बाद गृह नगर में प्रथम आगमन पर अनिल राजभर भावुक दिखे। अपने आवास पर समर्थकों से घिरे अनिल ने अग्रजों का पैर छूते व सहयोगियों को गले लगाते उनका आभार व्यक्त किया और उनकी हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का वायदा किया।

loksabha election banner

योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में अनिल का कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करना तय था। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद से ही उनके गृह नगर में समर्थक स्वागत के इंतजार में थे। शनिवार को उनकी यह मुराद पूरी हुई। जब अनिल अपने घर पहुंचे। समर्थकों में शामिल बूढ़े, जवान व महिलाओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। अनिल भी अपनों के बीच अभिभूत दिखे। कहा फर्श से अर्श तक का सफर अपनों की दुवाओं व आशीर्वाद के बल पर तय किया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, अदालती राजभर, अमित सिंह उपस्थित थे।

नगर में जोरदार स्वागत

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का आगमन शनिवार को नगर में हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड गल्लामंडी के पास राहुल जायसवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने प्राचीन काली माता मंदिर में पूजन एवं आरती किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुकांत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रामनारायण जयसवाल, संतोष खरवार, भानू तिवारी, सुधीर चौहान, कुंदन सिंह, संजय जायसवाल, विनोद मिश्रा, जय सिंह, सुनील चौहान, इंद्रजीत जायसवाल, प्रभु यादव, संजय रजत, राजेश जायसवाल, सोनू जायसवाल, सौरभ आदि उपस्थित थे।

----------

पड़ाव में ढोल नगाड़ों संग माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर भाजपा सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। विकास गुप्ता, कुलदीप, अजीत आदि ने नईबस्ती में नाला बनाने की मांग की। कायस्थ महासभा के प्रशांत श्रीवास्तव, अरुणीचंद्र सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के श्रेणी एक के ठेकेदार मृतक अवधेश श्रीवास्तव के परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। अनिल गुप्ता, प्रशांत सिंह, संजय पासवान, विशाल आदि उपस्थित थे।

--------------------

ताराजीवनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अलीनगर सकलडीहा मोड़, ताराजीवनपुर, कुछमन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। अरविद पांडे डॉक्टर, अमन तिवारी, रामदयाल यादव, बंटी मिश्रा, दीपक दुबे, मिथिलेश मिश्रा आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.