मंदिर में चोरी, ग्रामीणों का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता चहनियां (चंदौली) बलुआ थाना के मथेला स्थित काली मंदिर में मंगलवार की रात
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 07:26 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 07:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : बलुआ थाना के मथेला स्थित काली मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने माता रानी के गले का मंगलसूत्र, मांगटीका व दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पूजा को आए ग्रामीणों ने देवी मां के गहने गायब देखते तो आग बबूला हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। चोरी का जल्द से जल्द राजफाश करने के लिए प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी जल्दी ही राजफाश नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। रमेश त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, विमलेश त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, नितिन, विपिन आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें