विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के कमरे में मिला अस्पताल प्रबंधक का शव, साथी फरार

By Motilal Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:49 PM (IST)

चंदौली के पीडीडीयू नगर स्थित राज मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल के प्रबंधक पंकज चौबे का शव विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के ...और पढ़ें

चंदौली में अस्पताल प्रबंधक का शव कन्या महाविद्यालय के कमरे में मिला पुलिस जांच जारी।

चंदौली में अस्पताल प्रबंधक का शव कन्या महाविद्यालय के कमरे में मिला पुलिस जांच जारी।

HighLights

  1. अस्पताल प्रबंधक पंकज चौबे का शव कन्या महाविद्यालय के कमरे में मिला।

  2. घटना के बाद साथी फरार, पिता की आशंका पर पुलिस जांच।

  3. पुलिस ने कमरा सील किया, मोबाइल सीडीआर मंगाया गया।

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली)। पीडीडीयू नगर स्थित राज मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल के प्रबंधक पंकज चौबे की बुधवार की सुबह चंदासी स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के एक कमरे में शव मिला। घटना की जानकारी के बाद साथी फरार हो गया। पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। पिता को आशंका होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महाविद्यालय के कमरे को सील कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुट गई है। मोबाइल फोन का सीडीआर मंगाया गया है।

शहबागंज क्षेत्र के कनेरा गांव निवासी पंकज चौबे पिछले करीब चार वर्षों से राकेश तिवारी के मकान में किराये पर रह रहे थे। पीडीडीयू नगर स्थित राज मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल में प्रबंधक पद पर तैनात थे। मृतक के स्वजन के अनुसार वह मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से मुगलसराय स्थित राज मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल में ड्यूटी के लिए निकले थे। रात आठ बजे के बाद घर आने के लिए फोन भी किए थे।

रात आठ बजे के बाद परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो सका। बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे स्वजन को सूचना मिली कि पंकज चंदासी स्थित विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के एक कमरे में अचेत अवस्था में पड़े हैं। मृतक के भाई रवींद्र चौबे ने बताया कि बंटी नामक युवक ने उनके जीजा को पंकज की तबीयत बिगड़ने और अचेत होने की जानकारी दी थी। स्वजन मौके पर पहुंचे तो पंकज बिस्तर पर पड़े थे।

आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन आशंका होने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब पीने की बात सामने आई है। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घर जाने के बजाए कन्या महाविद्यालय में कमरे पहुंचने पर सवाल
अस्पताल से घर से निकलने के बाद वह कन्या महाविद्यालय के कमरे में कैसे पहुंच गए? इस सवाल का जवाब स्वजन नहीं दे पा रहे हैं। महाविद्यालय में उन्हें रात को प्रवेश करने की अनुमति को लेकर प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहा है। इसके पीछे निश्चित रूप से महाविद्यालय का कोई कर्मचारी भी होगा। जिसके बुलाने अथवा संपर्क में वह वहां पर गए होंगे। लड़कियों के संवेदनशील महाविद्यालय में शराब आदि पीने की अनुमति मिलना भी संदेह उत्पन्न करता है। हालां कि इस संबंध में प्रचार्य और प्रबंधन से कई बार संपर्क करने की काेशिश की गई लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।

रात में घर आने की बात कहकर किया था फोन
पड़ाव (चंदौली) : अस्पताल के प्रबंधक पंकज चौबे की मृत्यु ने स्वजनों को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार की प्रातः घर से काम पर निकले पंकज ने रात आठ बजे के बाद फोन कर घर आने की बात कही थी। इसके बाद अचानक उनका फोन बंद हो गया और बुधवार की सुबह उनकी मृत्यु की सूचना मिली। घटना अनगिनत प्रश्न छोड़ गया है। पत्नी रितु पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां जामवंती देवी बेटे की मौत के सदमे में बेसुध बैठी रहीं। चार भाई-बहनों में पंकज सबसे बड़े थे। नौकरी करके वह परिवार का खर्च चलाने के साथ ही पिता के घरेलू कामकाज में भी हाथ बंटाते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।