वीडियो फुटेज की जांच के बाद दर्ज होगा भाजपा विधायक पर मुकदमा
जागरण संवाददाता, चंदौली : पीडीडीयू नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा शनिवार को बसपा सु
जागरण संवाददाता, चंदौली : पीडीडीयू नगर की भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा शनिवार को बसपा सुप्रीमो के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। बसपा के मुख्य जोनल इंचार्ज रमेश चंद्र गौतम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने कहा है कि वीडियो फुटेज की जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज होगा। सुबह से ही सपा और बसपा की तरफ से जिले के विभिन्न क्षेत्र में धरना, प्रदर्शन और पुतला दहन का दौर शुरू हो गया था। सपा खेमे से पूर्व सांसद रामकिशुन सहित पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक मनोज सिंह डबलू, मनोज काका, बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे दिन हो-हल्ला मचाए रहे। भाजपा विधायक पर यह है आरोप
विधायक साधना ¨सह पर बबुरी के परनपुरा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को ट्रांसजेंडर से भी बदतर दिखने वाली नेता बोलने का आरोप है। पुलिस को दी गई तहरीर में कई तरह के अन्य गंभीर अशोभनीय बातें कहने की बात लिखी गई है। हालांकि, विधायक से पूरे दिन संपर्क की कोशिश के बावजूद उनका मोबाइल स्वीच ऑफ होने से बात नहीं हो सकी। सुबह से ही गरमाने लगी सियासत
मायावती के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की गर्माहट सुबह ही महसूस की जाने लगी। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव जिलाधिकारी से फोन पर विरोध जताया। डीएम ने वीडियो फुटेज देखने के बाद एक्शन लेने की बात कही। पूर्वांह्न 11 बजे तक पूर्व सांसद के साथ पूर्व विधायक प्रभुनारायण ¨सह, पूर्व विधायक मनोज ¨सह डब्लू एसपी के बंगले पर जा धमके। एसपी संतोष कुमार ¨सह से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बात बनती नजर नहीं आई तो धरना दे दिए। भाजपा एवं आरोपित विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम नायब तहसीलदार बृजेश ¨सह ने ज्ञापन लेकर बबुरी थाने भेजा। बड़ी तादाद में सपाई बबुरी थाने पहुंच हो-हल्ला मचाने लगे। वहां भी नाराज लोगों को समझाने की कोशिश हुई लेकिन दो घंटे बाद भी बात नहीं बनी तो सीओ ने पहुंचकर तहरीर ली। विरोध की आग गांवों एवं कस्बों तक में फैली थी। चकिया तहसील के शहाबगंज की सोनकर बस्ती में बसपा एवं सपा के लोगों ने विधायक का प्रतीक पुतला आग के हवाले किया। चहनियां में सपा महिला सभा की अध्यक्ष सुषमा यादव ने विधायक का पुतला दहन किया। इससे पूर्व पुतले को कस्बे में घुमाया। धानापुर में सपा के लोगों ने विधायक का पुतला दहन किया।