Move to Jagran APP

भाजपा ने महिलाओं का बढ़ाया सम्मान : महापौर

राज्यमंत्री अनिल राजभर के आवास पर गुरूवार को कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के हित मे भाजपा द्वारा किये गए कार्यों पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:32 PM (IST)
भाजपा ने महिलाओं का बढ़ाया सम्मान : महापौर
भाजपा ने महिलाओं का बढ़ाया सम्मान : महापौर

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : राज्यमंत्री अनिल राजभर के आवास पर गुरुवार को कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। महिलाओं के हित में भाजपा के कार्यों पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

महापौर वाराणसी मृदुला जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया है। उन्होंने देश-विदेश में महिलाओं को बढ़ावा देने के संकल्प को आगे बढ़ाया है। देश के चौकीदार को चोर कहने वाले देश को खोखला कर दिया था। प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से महागठबंधन और महा मिलावटी लोग परेशान है। चंदौली प्रभारी महिला मोर्चा मीरा श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, गीतारानी गुप्ता, नीलम सिन्हा, पूनम मौर्या,ज्योति जायसवाल, किरन शर्मा व मनोरमा तिवारी सहित महिला नेत्रियों ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के लिये तमाम योजना शुरू कर स्वावलंबी बनाया। अंत में मंडल अध्यक्ष पूनम चौहान के नेतृत्व में कई महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाया गया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक आनंद श्रीवास्तव, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, सत्यप्रकाश गुप्त, अदालती राजभर, दीनबंधु राजभर, गोपाल, पूनम चौहान, प्रमिला, माला व साधना ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.