आठ दिन बंद रहेंगे बैंक, नगदी का कर लें इंतजाम
त्योहारी सीजन में बैंकों की हड़ताल ग्राहकों पर भारी पड़ने वाली है। इसके लिए उन्हें अभी से नगदी का इंतजाम करना होगा। आठ मार्च से होली पर्व के अवकाश के चलते बैंक बंद हो जाएंगे। तीन दिन तक बैंकों की हड़ताल रहेगी। 16 मार्च को कामकाज हो सकेगा। ऐसे में जहां बैंकों का करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा वहीं धन के अभाव में पर्व के रंग में भंग पड़ सकता है। क्योंकि बैंकों की बंदी के साथ ही एटीएम बूथों से पैसे नदारद होना आम बात है।
जासं, चकिया (चंदौली) : त्योहारी सीजन में बैंकों की हड़ताल ग्राहकों पर भारी पड़ने वाली है। इसके लिए उन्हें अभी से नगदी का इंतजाम करना होगा। आठ मार्च से होली पर्व के अवकाश के चलते बैंक बंद हो जाएंगे। तीन दिन तक बैंकों की हड़ताल रहेगी। 16 मार्च को कामकाज हो सकेगा। ऐसे में जहां बैंकों का करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित होगा, वहीं धन के अभाव में पर्व के रंग में भंग पड़ सकता है। क्योंकि बैंकों की बंदी के साथ ही एटीएम बूथों से पैसे नदारद होना आम बात है।
दरअसल, 20 फीसद तक वेतन वृद्धि व बैंकों का विलय रोकने की मांग को लेकर बैंक अधिकारी व कर्मचारी बीते साल से आंदोलन कर रहे हैं। जनवरी में इन लोगों ने हड़ताल की तो दो दिनों बैंकों में ताला लटक गए थे। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने 11 मार्च से 13 मार्च तक हड़ताल की घोषणा की है। होली के त्योहार की छुट्टियां आठ से 10 मार्च तक रहेंगी। तीन दिनों तक कर्मचारियों की हड़ताल हुई तो 14 मार्च को द्वितीय शनिवार और 15 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें होंगी। क्योंकि कर्मचारियों का वेतन माह के पहले सप्ताह में आता है। यदि कर्मचारियों का वेतन छह-सात मार्च को आया तो बैंक में भीड़ की वजह से धन निकासी में मुश्किलें होंगी। सौ से डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार रहेगा ठप
जिले में रोजाना करीब सौ से डेढ़ सौ करोड़ रुपये का कारोबार होता है। लगातार आठ दिन की बंदी से कोई भी चेक क्लियर नहीं होगा। इसके अलावा बैंक के माध्यम से होने वाले नेट व आरटीजीएस ट्रांजैक्शन भी रुक जाएंगे। बैंक अधिकारियों ने कहा हड़ताल से कई करोड़ का कारोबार ठप होगा। हड़ताल रोकने की होगी कोशिश
एसोसिएशन के नेता ज्ञान प्रकाश ने बताया हड़ताल रोकने की आखिरी कोशिश होगी। इसके लिए वित्त मंत्रालय व यूनियन के नेताओं की वार्ता शनिवार को प्रस्तावित है। इसमें बात बनी तो यूनियन हड़ताल वापस ले लेगा। इससे ग्राहकों को सहूलियत होगी।