स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छ भारत अभियान के तहत काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक, अलीनगर शाखा की ओर से श्रीरामजानकी कामगार इंटर कालेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली): स्वच्छ भारत अभियान के तहत काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की अलीनगर शाखा की ओर से श्रीरामजानकी कामगार इंटर कालेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक शरतचंद अग्रवाल ने कहा कि साफ सुथरे स्थान पर ही ईश्वर का वास होता है। लिहाजा सभी लोगों को अपने आसपास सफाई करनी चाहिए। सफाई रहेगी तो लोग निरोग भी रहेंगे। कहा कि गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसीलिए लोगों को अपने आसपास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। बताया कि जब सभी लोग जागरूक होकर इस अभियान में भाग लेंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा। बबलू जायसवाल, पीके चटर्जी, रजत उपाध्याय, सुधांशु यादव, महेंद्र यादव, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।