कोहरे में सर्दी की दस्तक के साथ ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 14 घंटे तक विलंबित रहीं गाड़ियां
सर्दी की दस्तक के साथ ही पीडीडीयू नगर में हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ...और पढ़ें

हावड़ा-दिल्ली रूट पर सर्दी का असर: पीडीडीयू नगर में ट्रेनें 14 घंटे तक विलंबित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
HighLights
सर्दी की दस्तक से हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनें धीमीं।
पीडीडीयू जंक्शन पर कई ट्रेनें 14 घंटे तक लेट हुईं।
यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार, यात्रा योजनाएं बाधित।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। सर्दी की दस्तक के साथ ही हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली अप और डाउन दोनों दिशाओं की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। कई गाड़ियां 10 से 14 घंटे तक लेट रहीं।
इसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करने वालों को हुई। परिवार और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।हरिद्वार-मालदा टाउन स्पेशल फेयर पूजा स्पेशल को सुबह 11:10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था, लेकिन शाम 6:30 बजे तक सूचना बोर्ड पर इसके रात नौ बजे पहुंचने की जानकारी प्रदर्शित हो रही थी।
शाम सात बजे तक अप दिशा में उधना-हसनपुर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े 14 घंटे, उधना-मधुबनी फेस्टिवल स्पेशल 13 घंटे और उधना-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 10 घंटे विलंबित थी।बालुरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस सवा नौ घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल पांच घंटे और पुणे-दानापुर स्पेशल साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही थी।
संतरागाछी-आनंद विहार विकली एक्सप्रेस चार घंटे, चर्लापल्ली-दानापुर स्पेशल तीन घंटे, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल दो घंटे और हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे विलंबित रही।डाउन दिशा में भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। आनंद विहार-दानापुर स्पेशल सवा नौ घंटे और मुंबई-सहरसा स्पेशल सवा छह घंटे की देरी से चल रही थी।
अगरतला-रानी कमलापति विकली एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे और दानापुर-मनमाड़ शेतकारी समृद्धि स्पेशल दो घंटे विलंबित थी। मुंबई-राजगीर जनता एक्सप्रेस पौने दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे और सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक घंटे लेट थी।
यात्रियों की बिगड़ी समय-सारिणी
ट्रेनों की देरी से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने के बावजूद गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबी दूरी की यात्रा में बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर करने वालों को विशेष परेशानी हुई। लगातार बदलते आगमन समय के कारण यात्रियों को यह भी समझ नहीं आ रहा था कि वे वैकल्पिक ट्रेन पकड़ें या अपनी निर्धारित गाड़ी का इंतजार करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।