पशुओं को विद्यालय में किया गया बंद
बेसहारा पशुओं से आजिज मुहम्मदपुर गांव के किसानों ने सोमवार को दो दर्जन पशुओं को विद्यालय में बंद कर दिया। किसानों ने कहा कि बेसहारा पशु फसल नष्ट कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। पशुओं को देखकर बच्चे कक्षा से बाहर निकल गए। अध्यापकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व वन विभाग
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 10:05 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:07 AM (IST)
जासं, चहनियां (चंदौली) : बेसहारा पशुओं से आजिज मुहम्मदपुर गांव के किसानों ने सोमवार को दो दर्जन पशुओं को विद्यालय में बंद कर दिया। किसानों ने कहा कि बेसहारा पशु फसल नष्ट कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। पशुओं को देखकर बच्चे कक्षा से बाहर निकल गए। अध्यापकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व वन विभाग के समझाने के बाद पशुओं को बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें