खाद और बीज के दाम बढ़ने से नाराजगी
भारतीय किसान समिति की शुक्रवार को गोधना गांव में बैठक हुई। इसमें खाद, बीज में हो रहे बढ़ोत्तरी पर ¨चता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा महंगाई के कारण किसान अब कृषि कार्य से दूर होते जा रहे हैं।
नियामताबाद (चंदौली) : भारतीय किसान समिति की शुक्रवार को गोधना गांव में बैठक हुई। इसमें खाद, बीज में हो रहे बढ़ोत्तरी पर ¨चता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा महंगाई के कारण किसान अब कृषि कार्य से दूर होते जा रहे हैं। समितियों से किसानों को मिलने वाला खाद व बीज कर्मचारियों की लापरवाही से नहीं मिल पाता। इस कारण किसान खुले बाजार में खाद व बीज को महंगे दामों पर खरीदते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। प्रदेश सरकार को किसानों की समस्याओं का निराकरण करने की पहल करनी चाहिए। इस अवसर पर रवि कुमार, आनंद ¨सह, परमहंस, राजेश ¨सह, श्रवण यादव, राधे, जितेंद्र प्रजापति, स्वतंत्र ¨सह, शरद यादव आदि उपस्थित थे। (जासं)