Move to Jagran APP

नक्सली संगठनों के स्थापना दिवस पर रेलवे में अलर्ट

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार रात से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर रेलवे सुरक्ष बलों ने शुक्रवार को स्थानीय स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। बिहार राज्य से होकर आने वाली ट्रेनों में भी पड़ताल की गई। यात्रियों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)
नक्सली संगठनों के स्थापना दिवस पर रेलवे में अलर्ट

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) : माओवादी संगठन के शुक्रवार रात से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की जानकारी हो ही वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बलों ने स्थानीय स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। बिहार राज्य से होकर आने वाली ट्रेनों में भी पड़ताल की गई। यात्रियों को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

माओवादी नक्सली 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाते हैं। इसका असर बिहार, झारखंड समेत नक्सल प्रभावित प्रांतों में देखने को मिलता है। हालांकि रेलवे सुरक्षा बल पहले से ही चौकन्ना रहता है। आयोजन के मद्देनजर रेलवे ट्रैक व प्रतिष्ठानों व ट्रेनों की निगरानी बढ़ी दी जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी मुगलसराय रेल मंडल के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर आने वाली ट्रेनों की जांच-पड़ताल की गई। पोस्ट प्रभारी बीएन मिश्र के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने डाग स्क्वायड संग संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया गया। उन्हें विस्फोटक सामग्रियों के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 182 पर सूचित करें। आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की ²ष्टि से जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। ट्रैक व रेल प्रतिष्ठानों पर भी नजर रखी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.