Move to Jagran APP

अजय यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने अखिलेश कुमार

सकलडीहा पीजी कालेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह की शुरुआत धीमी गति से रही। निर्धारित समय तक 65 फीसदी मतदान हो सका।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:56 PM (IST)
अजय यादव अध्यक्ष,  महामंत्री बने अखिलेश कुमार
अजय यादव अध्यक्ष, महामंत्री बने अखिलेश कुमार

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : पीजी कालेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव को मतदान सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह की शुरुआत धीमी गति से रही। निर्धारित समय तक 65 फीसदी मतदान हो सका। परिणाम की घोषणा के दौरान उपाध्यक्ष के एक प्रत्याशी के पक्ष में जुटे समर्थक पुनर्गणना की मांग को लेकर हंगामा मचाने लगे। पुलिस ने मिर्ची स्प्रे व लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ दिया। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को घर भेज दिया गया।

loksabha election banner

सकलडीहा पीजी कॉलेज में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। दो बजे के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम सात बजे तक मतगणना का कार्य पूरा हो पाया। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार यादव 100 मतों, महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार 264 मतों व उपाध्यक्ष पद पर शुभम ¨सह 27 मतों से विजयी हुए। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर रवि प्रकाश मौर्य 94 और कला संकाय पर अंकित कुमार 82 मतों से विजयी घोषित हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डा. पीके ¨सह व मुख्य चुनाव अधिकारी डा. उदय शंकर झा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, डा. शिवसहाय ¨सह यादव, डा. अरूण उपाध्याय, डा. दुष्यंत ¨सह, डा. पवन ओझा आदि उपस्थित थे। छात्रों के समक्ष दंडवत दिखे प्रत्याशी : मतदान के लिए कालेज की ओर जा रहे छात्रों के सामने प्रत्याशी वोट को गिड़गिड़ाते दिखे। कई प्रत्याशी घुटने के बल हाथ जोड़े वोट मांगते रहे। यह देख छात्राएं हंसती हुई बगल से निकल जा रही थीं। माहौल में बस दीदी व भईया की ध्वनि गूंज रही थी।

प्रशासन रहा मुस्तैद

सुरक्षा की ²ष्टि से एसडीएम व सीओ के साथ 10 थाना प्रभारी, एक महिला एसओ, चालीस एसआई, चालीस एसीपी, पचास हेड कांसटेबल, 100 कांसेटबल ,20 महिला कांस्टेबल, एक कंपनी पीएससी व फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मी महज मतदाताओं को ही कालेज की ओर जाने दे रहे थे। अध्यक्ष: अजय कुमार यादव - 542

अति आनंद भारत - 442

उपाध्यक्ष : शुभम ¨सह - 466

रोहित तिवारी - 439

महामंत्री :

अखिलेश कुमार- 644

यासीन अशरफ- 380

पुस्तकालय मंत्री :

रविप्रकाश मौर्य - 725

शिवम ¨सह - 631

कला संकाय :

अंकित कुमार- 654 मत

प्रियांशु तिवारी- 572 नोटा 66 व अवैध रहे 81 मत:

छात्रसंघ चुनाव में 66 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना। वहीं 81मत अवैध पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.