कृषि सुधार बिल वापस लेने की मांग
चंदौली आप कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिला।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 06:13 PM (IST)
चंदौली : आप कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मिला। राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर कृषि सुधार विधेयक बिल को वापस लेने की मांग की। बोले, बिल किसानों के खिलाफ है। सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं। इसलिए राज्यसभा में इतने विरोध के बावजूद जबरन बिल को पास कराया गया। लेकिन सरकार को बिल वापस लेना होगा। इसके लिए पार्टी संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी। कला प्रसाद सोनकर, प्रवीण चौबे, राजकुमार, प्रमोद मौर्या, राजेश यादव, अजीत यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें