न्यायालय निर्माण को सीएम से मिलेंगे अधिवक्ता
सिविल बार एसोसिएशन की बैठक सभागार में हुई। इसमें अभी तक न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दौरान उनसे मिलकर समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा जनपद सृज
जासं, चंदौली : सिविल बार एसोसिएशन की बैठक सभागार में हुई। इसमें अभी तक न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शुरू न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के दौरान उनसे मिलकर समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा जनपद सृजन के 23 वर्षों बाद भी न्यायालय भवन का निर्माण नहीं हो सका है। इससे न्यायिक अधिकारियों, वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन-प्रशासन को लगातार समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। अधिवक्ता इसका खामियाजा उठाने को विवश हैं। बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री दुर्गेश पांडेय, अनिल कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, विद्याचरण सिंह, राजेंद्र तिवारी, आनंद सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, संतोष सिंह, शहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।