रेल राज्यमंत्री के आगमन को लेकर एडीआरएम ने लिया जायजा
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के आगमन को लेकर रेल अधिकारी सक्रिय हो गए ह
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के आगमन को लेकर रेल अधिकारी सक्रिय हो गए है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार व स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला ने जंक्शन का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर जंक्शन पर लगाए जा रहे लिफ्ट व तालाब में लग रहे फव्वारा को देखा। निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कर्नाटक के बेलगाम से सुरेश अंगड़ी सांसद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में सुरेश शामिल हैं। वर्तमान में उन्हें रेल राज्यमंत्री बनाया गया है। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्री सुविधाओं सहित अन्य चीजों का निरीक्षण करने के लिए रेल राज्यमंत्री का आगमन 18 सितंबर को होना है। राज्यमंत्री के निरीक्षण कार्यक्रम के लिए कुछ दिन ही शेष हैं। इस दरम्यान व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में रेलवे के अधिकारी लगे हुए हैं। जंक्शन के प्लेटफार्मों व ट्रैकों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। शेड सहित कार्यालयों में भी व्यवस्थाओं को ठीक किया गया है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम द्वितीय ने लगभग सभी प्लेटफार्मों का जायजा लिया। यूरोपियन कालोनी के तालाब में लगाए जा रहे फव्वारा का अवलोकन किया। कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बोले खामियां पाई गईं तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीईएन हेड क्वार्टर विवेकानंद भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।