महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर निकाला जुलूस
जागरण संवाददाता चंदौली केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल की कीम
जागरण संवाददाता, चंदौली : केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंपकर मांगों से अवगत कराया। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कहा, देश में डीजल और पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। परिवहन महंगा होने से घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की ओर से पारित नई कृषि नीति से किसानों का अहित होगा। किसान अपनी ही जमीन पर पूंजीपतियों के गुलाम बनकर काम करेंगे। महंगाई रोकने के साथ ही कृषि सुधार विधेयक को वापस लिया जाना चाहिए। प्रदेश में पिछड़ों व गरीबों का उत्पीड़न रोका जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में समाप्त किए गए आरक्षण को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। सामान्य वर्ग की भांति पिछड़े वर्ग के छात्रों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। नई शिक्षा नीति में तमाम तरह की कमियां हैं। इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक उचित दर पर उपलब्ध कराया जाए। बेसहारा पशुओं के लिए मुकम्मल व्यवस्था की जाए। ताकि किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। लघु व सीमांत किसानों व व्यापारियों का बिजली बिल सरकार माफ करे। बारिश के दौरान सड़कों पर हुए गड्ढों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना चाहिए। रामकृष्ण प्रजापति, भोलानाथ विश्वकर्मा, उदय मौर्या, कृष्णानंद मौर्या, सतीश कुमार मौजूद थे।