लेखपालों ने विधायक को सौंपा पत्रक
लेखपालों ने शुक्रवार को सीएम को प्रेषित अपनी मांगों से सम्बंधित पत्रक सकलडीहा विधायक को सौंपा। चेताया कि मांगों को शीध्र पूरा नही किया गया तो 10 दिसम्बर से अनवरत कार्य बहिष्कार किया जायेगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शासन लेखपालों की समस्या को लेकर चुप्पी साधे हुए है।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : लेखपालों ने शुक्रवार को सीएम को प्रेषित मांगों से संबंधित पत्रक सकलडीहा विधायक को सौंपा। चेताया मांगों को शीघ्र पूरा नही किया गया तो 10 दिसम्बर से अनवरत कार्य बहिष्कार होगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया शासन लेखपालों की समस्या को लेकर चुप्पी साधे है। बार बार आश्वासन मिलने पर लेखपालों ने आरपार की लड़ाई का मूड बनाया है। इस क्रम में लेखपाल संघ के जिला मंत्री रामकेश यादव के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांग पत्र सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने चेताया मांगें पूरी नही हुईं तो 10 दिसम्बर से लेखपाल पूर्ण से कार्य बहिष्कार करेंगे। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने लेखपालों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। चंदन यादव, केहर सिंह, अशोक यादव, सिटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।