गड़बड़ी में लेखपाल व सीओ का तबादला
जागरण संवाददाता धानापुर (चंदौली) एसओसी चकबंदी रवींद्र कुमार सिंह ने विभाग के दो कर्मचारि
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 07:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : एसओसी चकबंदी रवींद्र कुमार सिंह ने विभाग के दो कर्मचारियों पर दाखिल खारिज में आपत्ति के बावजूद आकार पत्र 45 में नाम दर्ज करने में कार्रवाई करी। लेखपाल और क्षेत्रीय चकबंदी अधिकारी का चकिया तबादला कर दिया। धानापुर निवासी लाली देवी की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।बावजूद इसके आकार पत्र 45 में बिना दाखिल खारिज के नाम दर्ज कर दिया गया। मामला प्रकाश में आते ही वृद्धा ने इसकी गुहार उच्चाधिकारियों से की।जांच में दोषी मिलने पर दोनों कर्मियों का तबादला कर दिया गया। धानापुर विकास मंच के संयोजक गोविद उपाध्याय ने दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने एवं धानापुर में भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें