विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में देर शाम खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 07 Jul 2026 11:07 AM (IST)

चंदौली के तोरवा गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरने के बाद रोटावेटर की चपेट में आने ...और पढ़ें

चंदौली में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर से दर्दनाक हादसा युवक की मौत।

चंदौली में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर से दर्दनाक हादसा युवक की मौत।

HighLights

  1. खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर से गिरे युवक।

  2. पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से मौत।

  3. चंदौली के तोरवा गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच।

जागरण संवाददाता, धानापुर(चंदौली)। तोरवा गांव में सोमवार की शाम को खेत की जोताई के दौरान एक हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर से गिरने के बाद युवक पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में वह आ गया। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, तोरवा गांव निवासी पंकज सिंह गांव के एक किसान के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जोताई करा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वह पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए।

खेत में मौजूद लोगों ने तत्काल ट्रैक्टर और रोटावेटर को रुकवाकर पंकज सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर आगे की।

पुल‍िस के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। युवक की असमय मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।