विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में शौचालय की टंकी खोदते समय गिरी दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, एक घायल

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:34 PM (IST)

चंदौली के औवरइया गांव में शौचालय की टंकी खोदते समय दीवार गिरने से एक मजदूर विमल कुमार की मौत हो ...और पढ़ें

चंदौली में शौचालय टंकी खुदाई के दौरान हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल।

चंदौली में शौचालय टंकी खुदाई के दौरान हादसा, दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल।

HighLights

  1. चंदौली में शौचालय टंकी खोदते समय दीवार गिरी।

  2. हादसे में मजदूर विमल कुमार की दुखद मौत।

  3. एक अन्य मजदूर प्यारे राम गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, चंदौली। ज‍िले के रामपुर चौकी क्षेत्र के औवरइया गांव में शौचालय की टंकी खोदते समय ईंट की दीवार गिरने से दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में विमल कुमार (34) की मौत हो गई, जबकि प्यारे राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव निवासी प्यारे राम के घर टंकी की खोदाई का काम चल रहा था। रामधनी का पुत्र विमल कुमार और प्यारे राम काम कर रहे थे, तभी पास की ईंट की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी विजय राय पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। विमल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया। हालांकि, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। विमल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मां सुदामी देवी, पत्नी रिंकी देवी, पुत्री अनुष्का और पुत्र आयुष्मान का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाइयों में विमल तीसरे नंबर पर था। गांव के अरुण सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। चौकी प्रभारी विजय राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस चंदौली भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।