विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी कैंट में आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ पंडी के जंगल में छोड़ा गया

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 12:04 PM (IST)

वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र में दहशत फैला रही मादा तेंदुआ को वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है। मेडिकल जांच के ...और पढ़ें

वाराणसी कैंट में आतंक मचाने वाली मादा तेंदुआ पंडी के जंगल में छोड़ी गई।

वाराणसी कैंट में आतंक मचाने वाली मादा तेंदुआ पंडी के जंगल में छोड़ी गई।

HighLights

  1. वाराणसी कैंट में दहशत फैला रही थी मादा तेंदुआ।

  2. वन विभाग ने रेस्क्यू कर मेडिकल जांच कराई।

  3. नौगढ़ के पंडी जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ को आखिरकार वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया। सोमवार को काशी वन्य जीव प्रभाग की टीम ने उसे पकड़कर मेडिकल जांच के बाद नौगढ़ रेंज के पंडी के जंगल में छोड़ दिया। जंगल में तेंदुए को छोड़ते ही वन विभाग ने राहत की सांस ली है।

वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ पिछले कई दिनों से देखी जा रही थी। वह कभी आर्मी परिसर तो कभी रिहायशी इलाकों में घुस जाती थी। इससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर की रेस्क्यू टीम ने सोमवार को ट्रैंक्विलाइज कर उसे पकड़ लिया।

रेस्क्यू के बाद तेंदुए का मेडिकल चेकअप कराया गया। जांच में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने का निर्णय लिया गया। सोमवार देर रात टीम ने उसे नौगढ़ रेंज के घने पंडी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। यह जंगल तेंदुए के अनुकूल माना जाता है, जहां पहले भी कई वन्यजीव छोड़े जा चुके हैं।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ लगभग 3 से 4 वर्ष की है। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है ताकि वह मानव आबादी से दूर प्राकृतिक जीवन जी सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगल क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश न करें और वन्यजीव दिखने पर तत्काल विभाग को सूचना दें। वन विभाग की इस कार्रवाई से कैंट क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।