चंदौली में दूसरी जाति में विवाह करने के बाद पितृ विसर्जन पर बेटी का आहत पिता ने किया श्राद्ध
चंदौली के जगदीशसराय गांव में एक पिता ने अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर पितृ विसर्जन के दिन ...और पढ़ें

चंदौली में अंतरजातीय विवाह से आहत पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान।
HighLights
पिता ने बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज होकर पिंडदान किया।
बेटी नेहा सिंह ने घर छोड़कर सावन पासवान से विवाह किया।
परिवार ने बेटी के इस फैसले से गहरा दुख व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, चंदौली। जगदीशसराय गांव में अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता प्रकाश सिंह ने पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को दोपहर बाद अपनी बेटी नेहा सिंह का पिंडदान कर दिया। नेहा जुलाई में ही घर छोड़कर गांव के सावन पासवान के साथ राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) चली गई थी। वहां दोनों ने न्यायालय में विवाह कर लिया और अब साथ रह रहे हैं।
बेटी के इस फैसले से नाराज स्वजन ने उससे नाता तोड़ लिया है। पिता का कहना है कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता तमाम त्याग करते हैं, लेकिन जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों में परिवार की भावनाओं का सम्मान भी जरूरी है। बेटी के फैसले से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उधर, नेहा ने भी घर लौटने से इन्कार कर दिया।
बताया कि माता-पिता बच्चों के पालन-पोषण और उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए काफी मेहनत करते हैं। उनकी अपेक्षा रहती है कि बच्चे जीवन के बड़े फैसलों में परिवार को साथ लेकर चलें। नेहा के परिवार की सहमति के बिना विवाह करने से उन्हें गहरी पीड़ा पहुंची। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बेटी का श्राद्ध कर्म किया। चाचा पप्पू सिंह ने बताया कि नेहा को परिवार ने बेटे की तरह पाला और पढ़ाया-लिखाया।
स्वजन चाहते थे कि वह अपनी जाति में विवाह करे, लेकिन उसने दूसरी जाति के युवक से शादी कर ली। इससे परिवार के लोगों को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग बड़े भाई के फैसले से सहमत हैं। पितृ विसर्जन के अवसर पर बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
