85 ओवरलोड वाहनों का चालान
परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार की रात ओवारलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जांच में
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:19 AM (IST)
जासं, चंदौली : परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार की रात ओवारलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जांच में 85 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई में विभाग को 15 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी।
संभागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी श्रीराम यादव के नेतृत्व में टीम ने नौबतपुर से सैयदराजा तक बिहार से आने वाले ओवरलोड वाहनों की जांच की। कार्रवाई से चालकों में खलबली मच गई। चालक वाहनों को आड़े तिरछे कर भागने की फिराक में लग गए। जांच में कागजात के अभाव में 85 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह, शिवबसंत राम, यात्रीकर अधिकारी कन्हैया प्रसाद, राजेश्वर कुशवाहा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें