विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में आपदा राहत कोष से 7959 किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति, चार करोड़ स्वीकृत

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:54 PM (IST)

चंदौली में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 7959 किसानों को आपदा राहत कोष से लगभग चार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मिलेगी। इसमें चक्रवात अर्णब, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है।

शासन की ओर से लाक किया गया पोर्टल, अब नए किसानों का दर्ज नहीं होगा नाम।

शासन की ओर से लाक किया गया पोर्टल, अब नए किसानों का दर्ज नहीं होगा नाम।

HighLights

  1. चंदौली में 7959 किसानों को आपदा राहत कोष से मदद।

  2. लगभग चार करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई।

  3. चक्रवात अर्णब, बारिश, बाढ़ से प्रभावित किसानों को लाभ।

जागरण संवाददाता, चंदौली। कभी बेमौसम बारिश तो कभी चक्रवात ने किसानों की कमर को तोड़ दिया है। बाढ़ से जहां किसानों की फसल डूबकर हर साल बर्बाद हो जा रही तो वहीं मौसम के बेरुखी से किसान बर्बाद हो जा रहे हैं। 80 प्रतिशत कृषि पर आधारित जनपद में एक लाख हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। किसानों की क्षतिपूर्ति जिला प्रशासन की ओर से आपदा राहत कोष से दिया जा रहा है।

अर्णब, बाढ़ सहित अन्य दैवीय आपदा से प्रभावित 7959 किसानों के लिए करीब चार करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। इसमें अकेले चक्रवात अर्णब से प्रभावित 4829 कृषकों के लिए 2.42 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसमें से 1556 किसानों के खाते में आनलाइन भुगतान कर दिया गया है। विभाग के पोर्टल के अनुसार ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश, बाढ़ प्रभावित 2530 किसानों को एक करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है जबकि बेमौसम बारिश से प्रभावित 500 किसानों को 17.73 लाख रुपये दिए गए हैं।

बताया गया कि शासन की ओर से पोर्टल को लाक कर दिया गया है। अब तक जितने किसानों की फीडिंग हो चुकी है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर क्षतिपूर्ति दी जा रही है। चक्रवात अर्णब से प्रभावित फसलों का सर्वे करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से तहसीलों की टीम लगाई गई थी। तहसीलों से राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे करके पोर्टल पर किसानों के नाम को फीड किया था। शासन की ओर से प्रत्येक प्रभावित किसान को 13 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर क्षतिपूर्ति दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।