विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छापेमारी में 16 पेटी नकली शराब बरामद

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 05:30 PM (IST)

कोतवाली के हथियानी गांव में शुक्रवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर देशी शराब की दुकान से ...और पढ़ें

छापेमारी में 16 पेटी नकली शराब बरामद
छापेमारी में 16 पेटी नकली शराब बरामद

जासं, चंदौली : कोतवाली के हथियानी गांव में शुक्रवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर देशी शराब की दुकान से 16 पेटी नकली शराब बरामद किया। विभाग की ओर से अनुज्ञापी व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि हथियानी गांव में एक देशी शराब की दुकान से नकली देशी मदिरा बेची जा रही है। टीम ने औचक छापेमारी की तो जांच में दुकानदार द्वारा स्टाक, बिक्री रजिस्टर व परिवहन पास प्रस्तुत नहीं किया गया। देशी शराब की शीशी पर दर्ज क्यूआरडी कोड को स्कैन किया गया तो नकली पाया गया। मौके से 16 पेटी व 7 क्वाटर नकली शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश ¨सह ने बताया कि दुकान से असली की आड़ में नकली शराब बेची जा रही थी। विभाग की ओर से अनुज्ञापी अर¨वद मिश्रा निवासी तियरा, दीनदयाल व सुरेंद्र निवासी हथियानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी टीम में उप निरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी, दिलशाद खान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। कोतवाल एके ओझा ने बताया कि आरोपित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।