15 लोग स्वस्थ, 10 की रिपोर्ट आई कोरोना पाजिटिव
जागरण संवाददाता चंदौली कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हर रोज पाजिटि
जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हर रोज पाजिटिव केस मिल रहे। बुधवार को दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। जबकि 15 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए। 1227 नमूने लिए गए थे।
कोरोना संक्रमितों में तीन महिला व छह पुरुष हैं। सभी स्थानीय यात्रा या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए। इनमें दो स्वास्थ्य विभाग के, एक बैंक मैनेजर, एक बिलिडिग मैटेरियल दुकानदार, दो किसान, एक गृहिणी व दो छात्र हैं। इनमें चहनिया ब्लाक क्षेत्र से एक, चकिया से एक, चंदौली नगरीय क्षेत्र के दो, नियामताबाद के दो, पीडीडीयू नगर के तीन व शहाबगंज का एक व्यक्ति है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। कोविड जांच को 1227 नमूने लिए गए। चंदौली में कोविड के अब तक 3978 केस मिले, इनमें एक्टिव केस 133 हैं। 3803 स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 47 मृत्यु हो चुकी है।