Move to Jagran APP

छेड़खानी के आरोपी बीडीसी पर 10 हजार का इनाम

थाना क्षेत्र के वहद गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम रखा है। पीड़िता के अनुसूचित जाति की होने से पुलिस पर भारी दबाव है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय खुद बिहार में दबिश देने गए थे। घटना के दिन पुलिस की सख्ती का ही परिणाम रहा कि जातीय संघर्ष टल गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:55 PM (IST)
छेड़खानी के आरोपी बीडीसी पर 10 हजार का इनाम

जागरण संवाददाता कंदवा (चंदौली) : कंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी को 10 हजार का इनाम रखा है। पीड़िता के अनुसूचित जाति की होने से पुलिस पर भारी दबाव है। सीओ खुद बिहार में दबिश देने गए थे। घटना के दिन पुलिस की सख्ती का ही परिणाम रहा कि जातीय संघर्ष टल गया था।

loksabha election banner

किशोरी रात में करीब 20 बजे खेत से लौट रही थी। आरोपित महेंद्र यादव जो बीडीसी है, अपने दोस्तों के साथ किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। उसी गुस्से में परिजन एवं भीड़ आपा खोते हुए आगजनी कर दी थी। आरोपित के गैराज में खड़े दो वाहनों को जला दिया था। हालांकि मामला पुलिस की सख्त कारवाई के कारण सुर्खियां नहीं बन पाई थी। गंभीर मामला होने के कारण एसपी ने सीओ की रिपोर्ट पर आरोपित के सिर 10 हजार का इनाम रख दिया। आरोपित के सिर इनाम घोषित होते ही जिले भर की पुलिस सक्रिय हो गई है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज किया गया था। गहराई से छानबीन भी की जा रही है। महेंद्र की गिरफ्तारी किसी पल सम्भव है। खाकी की रडार पर कई बीडीसी

चंदौली : किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में बीडीसी महेंद्र यादव तो नामजद है। पुलिस की छानबीन में कई अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम उजागर हुए हैं। छानबीन के रफ्तार पकड़ते ही बीडीसी सदस्यों के सिर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, पुलिसिया पड़ताल में सच्चाई तो महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस सूत्रों की माने तो फरार बीडीसी की मदद जिले में तैनात एक ऊंची रसूख वाला इंस्पेक्टर कर रहा था। आरोपित एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष के संपर्क में भी रहा। अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ घटित मामले के बाद हुई आगजनी ने मामले को गंभीर बना दिया। पुलिस महानिदेशक तक मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि, पुलिस छानबीन में सामने आए बीडीसी सदस्यों के बारे में कुछ बता नहीं रही लेकिन मौके पर मौजूद रहे रसूखदार बीडीसी बचाव में ऊंचे रसूख का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में उनके गुनहगार होने की बात पुलिस को छानबीन में मिले तथ्यों से मेल खा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.