सूझबूझ और साहस से हर चुनौती को करें पार
जेएनएन बुलंदशहर सेल्स टैक्स जाइंट कमिश्नर विभा पांडे ने कहा कि सूझबूझ और साहस से ही हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। यदि सफलता के सोपान पर चढ़ते हुए भविष्य को उज्जवल बनाना है तो बच्चों को अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा।सूझबूझ और साहस से
जेएनएन, बुलंदशहर:
: सेल्स टैक्स जाइंट कमिश्नर विभा पांडे ने कहा कि सूझबूझ और साहस से ही हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। यदि सफलता के सोपान पर चढ़ते हुए भविष्य को उज्जवल बनाना है तो बच्चों को अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। अपने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी रखनी होगी। आत्मविश्वास बनाएं रखना होगा। किसी के सामने अपने आप को साबित करने की बजाय चुने गए लक्ष्य को भेदने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। तभी तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। दैनिक जागरण के यूथ कनेक्ट वर्चुअल संवाद में सेक्रेड हार्ट्स की छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कोरोना काल में साहस और धैर्य से सफलता प्राप्त करने के लिए न केवल छात्राओं का मार्गदर्शन किया बल्कि घबराने और तनाव न लेने के टिप्स भी बताए। कहा कि 9वीं कक्षा से ही सफलता का मार्ग आरंभ हो जाता है। कोरोना महामारी जैसी चुनौतियों को कमजोरी न बनाकर लक्ष्य प्राप्त करना होगा। यद्यपि यह समय चुनौती पूर्ण है लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर एकाग्र मन से सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य चुनकर अपनी मंजिल तक पहुंचना होगा। लिगभेद की समस्या से न हो परेशान, बिना घबराए बढ़े आगे
उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी छात्राओं के साथ साझा किए। कहा कि तरक्की के दौर में भी बच्चियों को लिग भेद का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति आने पर बिना घबराए आगे बढ़ना होगा। अपने साथ-साथ दूसरे के सुख का भी ध्यान रखना होगा। जिनकी कोई नहीं सुन रहा उनकी सुनकर सफल प्रशासनिक अफसर का दायित्व निभाना होगा। धन की लालसा किए बिना तन, मन से काम करना होगा। मेहनत करने का सुखद परिणाम खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा।