सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर युवा भाजपाइयों ने लगाई दौड़
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया। शनिवार को स्याना बुलंदशहर हाईवे स्थित पब्लिक इंटर कालेज के मैदान दौड़ का शुभारंभ मुख्यअतिथि भाजपा युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष दिव्यांश त्यागी ने किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया। शनिवार को स्याना बुलंदशहर हाईवे स्थित पब्लिक इंटर कालेज के मैदान दौड़ का शुभारंभ मुख्यअतिथि भाजपा युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष दिव्यांश त्यागी ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिव्यांश त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2013 से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम चलाकर युवा वर्ग को देश के महापुरुषों को याद करने का अवसर दिया है। आज देश का युवा वर्ग एक साथ एकत्रित होकर अपने महापुरुषों याद कर उनकों सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस दौरान विक्रांत त्यागी, संदीप त्यागी, कपीस त्यागी, धीरज त्यागी, रहीमुद्दीन मेवाती, काजू त्यागी, हिमांशु पचौरी, चिराग त्यागी, नंदकिशोर प्रजापति, विनय चौधरी, शुभम त्यागी व हर्ष त्यागी आदि मौजूद रहे।