Move to Jagran APP

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए होगा कार्य: रामप्रकाश

क्षेत्र के गांव रामबांस में रविवार को वेद मंदिर (आर्य समाज) का विधिवत तरीके से लोकार्पण किया गया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए चर्चा की गई और यज्ञ आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 11:11 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए होगा कार्य: रामप्रकाश
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए होगा कार्य: रामप्रकाश

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव रामबांस में रविवार को वेद मंदिर (आर्य समाज) का विधिवत तरीके से लोकार्पण किया गया। इस दौरान सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए चर्चा की गई और यज्ञ आयोजित हुई। जिसमें मंत्रोच्चार के साथ आहूतियां दी गई।

loksabha election banner

खुर्जा के गांव रामबांस में रविवार को वेद मंदिर (आर्य समाज) का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुबह सात बजे सामवेद पारायण यज्ञ हुआ। इसमें गुरुकुल से आए ब्रह्माचारियों के द्वारा वेद पाठ किया गया। इसमें सामवेद के 1875 वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आहूतियां देकर यज्ञ में भाग लिया और उन्हें यज्ञ करने के लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया। इसके बाद गांव सुरंजन सिंह द्वारा दान में दी गई भूमि पर बने वेद मंदिर का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य हिदी सलाहकार समिति रक्षा मंत्रालय डा. रामप्रकाश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज हमेशा से सामाजिक कुरीतियों को दूर करता आ रहा है। अब यहां इस मंदिर से भी शराब बंदी, भ्रूण हत्या, बालिका अशिक्षा, दहेज प्रथा, गोहत्या जैसे कुरीतियों पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों और समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। मंदिर के संरक्षक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि ग्रामीणों को एकत्र करके उन्हें जागरूक करने का कार्य लगातार किया जाएगा। इसमें गणेश दास गोयल, नरेश गोयल, प्रमोद, स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराजा, आचार्य ओमव्रत, शंकर मित्र, डा. देव शर्मा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.