महिलाओं ने लिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प
स्याना : नवरात्र पर महिलाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। साथ ही घर-घर संदे
स्याना : नवरात्र पर महिलाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। साथ ही घर-घर संदेश पत्र वितरित किये।
नगर के पट्टी हरनाम ¨सह स्थित बड़ी चामंड माता मंदिर पर शनिवार को ¨हद जनसेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। समिति सदस्य इंदु रानी ने कहा कि जहां एक और नवरात्रों में पूरा देश मां दुर्गा की आराधना करता है, फिर बेटी को जन्म से पहले ही क्यों मार दिया जाता है। उन्होंने कहा नारी यदि देवी स्वरूप तो फिर बेटी पर अत्याचार क्यों हो रहा है। आज महिला पुरुषों से किसी काम में भी पीछे नहीं है। महिलाएं राजनीति व देश के बड़े पदों पर सेवा देकर गौरव बढ़ा रहीं है। महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर घर-घर जाकर संदेश पत्र वितरित कर लोगों को जागरूक बनाया। इस दौरान अंजू शर्मा, अंशु, शशि त्यागी, रेखा, विमला, माया, ममता देवी, संतोष, छाया देवी, शिवानी, गीता रस्तोगी, शांति देवी व कुसुमलता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।