Move to Jagran APP

क्षेत्र के 41 समूह की महिलाएं करेंगी ब्लाक में पोषाहार का वितरण

ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में 41 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पोषाहार वितरित करेंगी। कुछ ग्राम पंचायतों में पोषाहार वितरण शुरू हो चुका है। जबकि कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां अभी भी समूह की महिलाएं पोषाहार मिलने का इंतजार कर रहीं हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:36 AM (IST)
क्षेत्र के 41 समूह की महिलाएं करेंगी ब्लाक में पोषाहार का वितरण
क्षेत्र के 41 समूह की महिलाएं करेंगी ब्लाक में पोषाहार का वितरण

जेएनएन, बुलंदशहर। ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में 41 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं पोषाहार वितरित करेंगी। कुछ ग्राम पंचायतों में पोषाहार वितरण शुरू हो चुका है। जबकि कुछ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां अभी भी समूह की महिलाएं पोषाहार मिलने का इंतजार कर रहीं हैं। बताया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वजह से इन महिलाओं को पोषाहार नहीं मिल पाया हैं। क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषाहार के वितरण में सहयोग करने से इन्कार कर दिया है। हालांकि अधिकारी इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासनादेश का हवाला देकर समझाने का प्रयास कर रहें हैं। इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों की सूची समूहों को देने के लिए तैयार नहीं है। ब्लाक के एडीओ आइएसबी लोकचंद ने बताया कि पिछले माह शासन ने गावों में महिला समूहों द्वारा पोषाहार वितरण कराने की व्यवस्था लागू की थी। इस वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समूह की महिलाओं का सहयोग करना था। ब्लाक में 41 महिला समूहों को पोषाहार बांटने की जिम्मेदारी मिली थी। दस नवंबर को अधिकतर महिला समूहों ने डीलरों के यहां से राशन उठा लिया था। जिसकी पैकिग का काम भी पूरा हो चुका है। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समूहों को लाभार्थियों की सूची नहीं दे रही हैं, जिससे पोषाहार वितरण में परेशानी आ रही है। वहीं, इस संबंध में समूह की महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा दी गई इस सुविधा से वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। साथ ही वह अपने आपको आगे बढ़ा सकेंगी। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी उनसे जुड़कर स्वावलंबी बन सकती हैं। साथ ही इससे जुड़ कर महिलाओं को आर्थिक लाभ भी होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.