Move to Jagran APP

महिलाओं को मिला मास्क बनाने का आर्डर

दानपुर ब्लाक में चल रहे तीन समूहों की महिलाओं को मास्क बनाने का आर्डर मिला है। इस आफर के मिलने से महिलाएं खुश हैं। उन्हें रोजगार के साथ ही आमदनी बढ़ने का जरिया मिल गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:56 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:56 PM (IST)
महिलाओं को मिला मास्क बनाने का आर्डर
महिलाओं को मिला मास्क बनाने का आर्डर

बुलंदशहर, जेएनएन। दानपुर ब्लाक में चल रहे तीन समूहों की महिलाओं को मास्क बनाने का आर्डर मिला है। इस आफर के मिलने से महिलाएं खुश हैं। उन्हें रोजगार के साथ ही आमदनी बढ़ने का जरिया मिल गया है। महिलाओं को यह आफर दिल्ली की एक कंपनी नमस्ते अबे ने दिया है। इस कंपनी का मकसद शहर से गांव तक के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है।

loksabha election banner

ब्लाक के एडीओ आइएसबी लोकचंद ने बताया कि ब्लाक में स्वरोजगार के लिए 163 समूह चल रहे हैं। अधिकांश समूहों में महिलाएं काम कर रही हैं। इनके द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर बाजार में बेचे जाते हैं। उत्पाद के जरिए मिलने वाले आर्थिक लाभ से महिलाओं के घर की जीविका चलती है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तीन समूहों की महिलाओं ने अपने खर्च पर छह हजार मास्क बनाए थे। जिन्हें एसडीएम द्वारा क्षेत्र में वितरित किया गया था। यह मास्क दिल्ली की कंपनी को बेहद पंसद आए। जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर मनीश त्रिपाठी ने समूह में शामिल महिलाओं से संपर्क कर मास्क बनाने के लिए कपड़ा और अपना डिजाइन दिया है। इसके आधार पर महिलाएं मास्क बना रही हैं। महिलाओं द्वारा अबतक कंपनी को बारह हजार मास्क तैयार कर दे दिए गए हैं। एजेंसी लेने के इच्छुक व्यक्ति समूह से कर सकते हैं संपर्क

क्षेत्र में संचालित समूहों की महिलाओं द्वारा मसाले से लेकर कपड़े तक तैयार किए जा रहे हैं। एडीओ आइएसबी लोकचंद ने बताया कि यदि कोई बेरोजगार व्यक्ति उत्पाद बेचने के लिए एजेंसी लेना चाहता है, तो ब्लाक कार्यालय आकर संपर्क कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.