जीवन के लिए संजीवनी है योग: राजकुमार
अग्रसेन धर्मशाला में श्रद्धा संस्था द्वारा पांच दिवसीय निश्शुल्क योग शिविर शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योग अभ्यास किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:48 PM (IST)
गुलावठी: अग्रसेन धर्मशाला में श्रद्धा संस्था द्वारा पांच दिवसीय निश्शुल्क योग शिविर शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योग अभ्यास किया।
योगाचार्य राजकुमार आदित्य ने मस्तिष्क व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग को जीवन के लिए संजीवनी भी बताया। शिविर में 55 महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्था अध्यक्ष एकता गर्ग ने बताया कि योग शिविर सितंबर तक चलेगा। शिविर में ज्योति गर्ग, ममता तायल, संगीता, शैफाली, मीनाक्षी, रेखा, आरूषि, मीनू आदि शामिल रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें