जन जागरूकता रैली के जरिए दिया संदेश ताकि रुक सके पॉलीथिन का प्रयोग Bulandshahr News
बुलंदशहर में नगर पालिका द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान एवं उपयोग नहीं करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
बुलंदशहर,जेएनएन। नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा नगर में पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान एवं उपयोग नहीं करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने काला आम चौराहे से रैली को हरी झंडी दिखाकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक
जन जागरूकता रैली में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भाग लेते हुए लोगो को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया गया। रैली में नुक्कड़ नाटक, स्लोगन के माध्यम से भी लोगों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। रैली में नगर पालिका अध्यक्ष शमनोज गर्ग, ईओ नगर पालिका सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे। इसके पूर्व भी जिले में जन जागरूकता अभियान के तहत ऐसे प्रयास किए जा चुके हैं।