राज्यमंत्री का स्वागत, सुनीं जनसमस्याएं
राज्यमंत्री का स्वागत सुनीं जनसमस्याएं - लोगों ने की विकास कार्यो की मांग - समस्याओं के निस्तारण का दिया आदेश बुलंदशहर जेएनएन। छतारी क्षेत्र के कई गांवों में सूबे राज्यमंत्री अनिल शर्मा का स्वागत किया गया और मंत्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सड़क बिजली आदि अन्य विकास कार्यो की मांग की।
बुलंदशहर, जेएनएन। छतारी क्षेत्र के कई गांवों में सूबे राज्यमंत्री अनिल शर्मा का स्वागत किया गया और मंत्री ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, बिजली आदि अन्य विकास कार्यो की मांग की।
छतारी के गांव सरभन्ना में शुक्रवार को शिकारपुर विधायक एवं राज्यमंत्री अनिल शर्मा का सम्मान समारोह हुआ। इसमें लोगों ने फूलमाला पहनाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद राज्यमंत्री ने गांव कई विभागों के अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाया और क्षेत्रवासियों लोगों की समस्या सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सरभन्ना से बान तक टूटी सड़क की मरम्मत कराने, क्षेत्र में फैले जर्जर तारों को बदलवाने समेत कई मांग रखी और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने लोगों को सरकार की योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सरभन्ना के अलावा गांव जिनामाई, छतारी, जयरामपुर आदि में भी मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर वीएस पुंडीर, ज्ञान प्रकाश पाठक, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, बीडीओ नरेश सोलंकी, थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक, पीतम सिंह, एसडीओ अरविद मिश्रा, जेई सत्यम कुमार, आकाश अग्रवाल, महेश प्रधान, रमेश प्रधान, रिकू शर्मा, प्रदीप चौहान, जितेंद्र कुमार आदि रहे।