भाजपा के फैसले का स्वागत, मिठाई बांटी
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर किसानों ने भी मोहर लगा दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर किसानों ने भी मोहर लगा दी। इस एतिहासिक निर्णय को बाद किसानों ने भी मिठाई बांट कर भाजपा के फैसला के स्वागत किया है।
गुलावठी: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भाजपा नेता शैलेश तेवतिया, प्रशांत तोमर, अशोक बिधूड़ी ने मोदी सरकार का साहसिक कदम बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मिठाई बांटी। डा. सविता तेवतिया, दीपक यादव, धर्मेद्र तेवतिया सभासद, अनुराग तोमर, रुपेंद्र तेवतिया, मनोज शर्मा, राजीव सैनी, राजेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता आदि शामिल रहे। लोकतंत्र रक्षक सेनानी नरेश चंद गुप्त ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।
सिकंदराबाद: जम्मू कश्मीर पर सरकार का फैसला आने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण किया। भाजयुमो के पूर्व नगराध्यक्ष अरुण प्रजापति, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसी जश्न कार्यक्रम स्थगित कर दिया। नगराध्यक्ष पिकी बोहरा ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर यह कार्यक्रम स्थगित किया गया।
बीबीनगर: कस्बे में भाजपाइयों समेत तमाम लोगों ने जम्मू-काश्मीर के अलग राज्य बनने पर जमकर जश्न मनाया गया। मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के फैसले से एक देश, एक झंडा होगा। सतेन्द्र चौधरी, रूप किशोर लोधी, नीरज फोगाट, सुधीर शर्मा, तरुण सैनी, अमित सैनी, विपिन सैनी, प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। ------------ अब कश्मीर में होगा एक विधान, एक प्रधान और एक संविधान: विधायक
स्याना: सोमवार शाम नगर के स्याना-बुलंदशहर हाइवे मार्ग स्थित भाजपा नेता व पूर्व सभासद संजय श्रोत्रिय के कैप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जश्न मनाते हुए लोगों को मिठाई बांटी। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि अब कश्मीर में एक विधान, एक प्रधान और एक संविधान होगा। भारत का ये नया इतिहास पाकिस्तान व आतंकवाद को भी करारा जबाब है। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, कपिल त्यागी, मनोज त्यागी, नीरज चौधरी, संदीप त्यागी, देवेंद्र प्रधान, सचिन ठाकुर, सरिता आर्य, विक्रांत त्यागी, सुधीर प्रधान व अमित रस्तोगी मौजूद रहे।