Move to Jagran APP

रजवाहे में पानी न आने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अगौता पवसरा रजवाहे में पानी न से ग्रामीण परेशान है। उन्हें धान और गन्ने की फसल की सिंचाई की समस्या सताने लगी है। आरोप है कि मामले की शिकायत डीएम और सिचाई विभाग के अधिकारियों से करने के बाद भी रजवाहे में पानी छोड़ा गया है। जिस पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:10 AM (IST)
रजवाहे में पानी न आने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर, जेएनएन। अगौता पवसरा रजवाहे में पानी न से ग्रामीण परेशान है। उन्हें धान और गन्ने की फसल की सिंचाई की समस्या सताने लगी है। आरोप है कि मामले की शिकायत डीएम और सिचाई विभाग के अधिकारियों से करने के बाद भी रजवाहे में पानी छोड़ा गया है। जिस पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

गांव अगौता, अकबरपुर रैना, गढि़या मानपुर और शाहनगर के किसान वीरेन्द्र सिंह, राकेश चौहान, परमाल सिंह, जगवीर सिंह, राजवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, प्रवेश प्रधान, नीतू प्रधान, धर्मेद्र सिंह प्रधान, सतवीर सिंह आदि ने अगौता पवसरा रजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर डीएम और सिचाई विभाग अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था। सिचाई विभाग के जिलेदार और पतरौल पर अवैध रूप से वसूली कर रजवाहे में बांध लगवाने का आरोप भी लगाया है। कहा, गांव अंहैड़ा, कड़कौड़ा, जमालपुर, और भैंसरौली के कुछ दबंग किसान अगौता पवसरा रजवाहे में बांध लगाकर पानी को रोककर अपने खेतों की सिचाई करते रहते हैं। पानी आगे नहीं आने से अगौता, गढि़या मानपुर, शाहनगर और अकबरपुर रैना गांवों के किसानों की खेती प्रभावित होती है। यह समस्या पिछले कई वर्ष से बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.