Move to Jagran APP

पहले किया मतदान, बाद चूल्हे का काम

उपचुनाव में मतदान के लिए आधी आबादी में खासी जोश दिखाई दिया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो अधिकांश बूथों पर महिला मतदाता दिखाई दीं। महिला मतदाताओं ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद घर जाकर स्वजनों को चाय नाश्ते का इंतजाम किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:40 PM (IST)
पहले किया मतदान, बाद चूल्हे का काम
पहले किया मतदान, बाद चूल्हे का काम

जेएनएन, बुलंदशहर: उपचुनाव में मतदान के लिए आधी आबादी में खासी जोश दिखाई दिया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो अधिकांश बूथों पर महिला मतदाता दिखाई दीं। महिला मतदाताओं ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद घर जाकर स्वजनों को चाय नाश्ते का इंतजाम किया।

loksabha election banner

सुबह सात बजे शहर के शर्मा इंटर कालेज में बने बूथ पर महिला वोटर दिखाई दीं। स्याना अड्डा स्थित आईपी डिग्री कालेज में साढ़े सात बजे चार 14 पुरुष मतदाता और तीस से अधिक महिला मतदाता मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। डीएवी डिग्री कालेज में भी सुबह सात बजे से नौ बजे तक मतदान करने वाले मतदाताओं में महिलाओं की संख्या अधिक दिखाई दी। कमोबेश यही स्थिति देहात क्षेत्र के बूथों पर भी नजर आई। सेंट मोमिना में मतदान करने के लिए पहुंची चांदपुर रोड निवासी ममता ने बताया कि सुबह बूथ पर भीड़ कम होती है। इसलिए सबसे पहले मतदान करने के लिए आ गए। मतदान के बाद ही बच्चों को चाय नाश्ता देंगे। मुस्लिम इंटर कालेज में सुबह नौ बजे सलमा पर्ची हाथ में लेकर मतदान के लिए कतार में खड़ी थी। उसने बताया कि वह ही थोड़ा देरी से आई हैं मोहल्ले की ज्यादातर महिलाएं वोट करके जा चुकी हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने भी सुबह दस बजे तक मतदान में महिलाओं की भागीदारी को अधिक बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.