विकास कार्य में अनदेखी पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शीघ्र विकास कार्य व सफाई व्यवस्था न होने पर ब्लाक का घेराव करने चेतावनी दी।
बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। शीघ्र विकास कार्य व सफाई व्यवस्था न होने पर ब्लाक का घेराव करने चेतावनी दी।
कावरा ग्राम पंचायत के माजरा जीतगढ़ी के ग्रामीण देवकी, संता, कमलेश, विजय ने बताया कि गांव में विकाय कार्यों के लाखों के शिलापट लगाए है, लेकिन गांव में नाममात्र को इंटरलाकिग टाइल्स व नालियों का निर्माण हुआ है। जो हुआ है, वह भी स्तरीय नहीं है। गालियों में रास्ते बदहाल स्थिति में हैं। गंदे पानी की निकासी को कोई व्यवस्था नही है। गंदा पानी रास्तों पर ही जमा हो रहा है। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। श्मसान घाट जाने के रास्ते पर दबंगों का कब्जा है। जिस कारण मृत व्यक्ति के शव को सरकारी स्कूल प्रांगण से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम सचिव शीशपाल सिंह ने कहा कि गांव में विकास कार्य हुए है। सफाई के लिए कर्मी की तैनाती है। रूके हुए विकास कार्य आगामी समय में पूरा करा दिए जाएंगे।