कई गांव के रास्तों को ग्रामीणों ने खुद किया बंद
छतारी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर में एक युवक की बीते दिनों मौत हो गई थी। मरने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने गांव के मुख्य मार्गो को सील कर दिया था। वहीं कीरतपुर में संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद आसपास के ग्रामीण भी खुद जागरूक हो गए हैं। गांव समसपुर जयरामपुर नाई नगला सालाबाद के ग्रामीण ने खुद फैसला लिया और अपने गांवों के मुख्य मार्गों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। छतारी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर में एक युवक की बीते दिनों मौत हो गई थी। मरने के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने गांव के मुख्य मार्गो को सील कर दिया था। वहीं कीरतपुर में संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद आसपास के ग्रामीण भी खुद जागरूक हो गए हैं। गांव समसपुर, जयरामपुर, नाई नगला, सालाबाद के ग्रामीण ने खुद फैसला लिया और अपने गांवों के मुख्य मार्गों को बल्लियां लगाकर बंद कर दिया। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जरूरत पड़ने पर ही ग्रामीण अपने घरों से निकल रहे हैं। साथ ही शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, ग्राम प्रधानों द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।